घाटशिला, अप्रैल 19 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को झारखंड अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। फायर स्टेशन अधिकारी रामाशीष राम के नेतृत्व में कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के समक्ष मॉकड्रिल किया। अग्निशमन विभाग के कर्मी ने आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन माक ड्रिल के माध्यम से किया। अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर रखकर आग बुझाकर दिखाया।प्राचार्य डॉ श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि अग्निशामक दस्ता का यह प्रदर्शन स्कूल में आयोजित किया जाना एक अच्छी पहल है। यह भी पढ़ें- संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के बच्चों ने सीखे आग पर काबू पाने के गुर यह भी पढ़ें- अग्निशमन स...