मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- बच्चों में तेजी से बढ़ते मोबाइल एडिक्शन, जिद्दिपन और गुस्से की प्रवृत्ति को देखते हुए होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा में अभिभावकों के लिए "संस्कार एवं परवरिश की पाठशाला" विषय पर एक विशेष कार्यशाला हुई। इसमें विशेषज्ञ प्रो. अनिल कश्यप योगी एवं रितु कश्यप ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि आज बच्चों में मोबाइल की लत, जिद्द और आक्रामक व्यवहार सामान्य समस्या बन चुकी है। अत्यधिक स्क्रीन टाइम से ध्यान क्षमता में कमी, चिड़चिड़ापन, नींद की समस्या और मोटापा जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। इसी चिंता को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया। डॉ. राजीव कुमार ने सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज सूचना क्रांति ने जीवनश...