मेरठ, मार्च 18 -- नगर स्थित महाभारतकालीन पांडवों द्वारा स्थापित प्राचीन श्री महादेव देवी मंदिर में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के स्वागत उपलक्ष्य में आयोजित श्री रामभक्त हनुमान चरित्र कथा का मंगलवार देर रात समापन हो गया। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा पंडाल जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य कथा व्यास शाश्वतानंद जी महाराज द्वारा श्रीरामायण की मंगल आरती एवं श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ किया गया। अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में व्यास जी महाराज ने युवाओं को कुसंगति एवं नशे से दूर रहने, पारिवारिक जीवन में प्रेम, सद्भाव और संयम बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों में आपसी मतभेद एवं द्वेष केवल तीसरे व्यक्ति के मनोरंजन का कारण बनते हैं, अतः इन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.