जहानाबाद, मार्च 7 -- कुर्था, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में मार्च माह के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को अगलगी तथा विद्युतघात यानी करंट लगने से होने वाले खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया गया तथा मॉक ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। शिक्षकों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर में आग लग जाए तो घबराने के बजाय रुको, लेटो और लुढ़को तकनीक अपनानी चाहिए जिससे आग को तेजी से फैलने से रोका जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.