बरेली, अगस्त 28 -- हेपेटाइटिस-टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण अभियान में कई इलाकों में लापरवाही मिली है। अप्रैल से जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 43927 बच्चों में से महज 27194 बच्चों का ही संपूर्ण टीकाकरण हो सकता है। इस तरह 16 हजार से अधिक बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण चक्र पूरा नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनको वैक्सीन की पूरी खुराक देने का अभियान चलाने जा रहा है। बच्चों को जन्म से लेकर तीन साल की उम्र तक अलग-अलग गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए जन्म के समय से ही टीकाकरण शुरू हो जाता है और तय अंतराल पर अगली खुराक लगाई जाती है। ऐसे में कोई एक वैक्सीन भी नहीं लगने पर बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण अधूरा रह जाता है। विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण सत्र आय...