झांसी, दिसम्बर 20 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कटेरा में नव-निर्मित बहुउद्देश्यीय सभागार में सामुदायिक सहभागिता संगोष्ठी हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं के सर्वांगणी विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा समाज-विद्यालय के प्रभावी समन्वय को साकार करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में शिक्षा को जनसहभागिता से जोड़ने, विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अभिलाष पटेरिया ने की। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष वंदना सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। अनुशासन ही विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की मजबूत नींव है। डॉ. लाखन सिंह यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के उज...