मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- औराई, एसं। धरहरवा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक्टिविटी बेस्ड कार्यक्रम के तहत बच्चों को व्यापार करने के तौर तरिकों की जानकारी दी गई। व्यापार की बारीकियां समझाई गईं। क्रेता व विक्रेता के रूप में बच्चों ने बेहतरीन भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निशा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक संत कुमार झा, शिक्षक रामकुमार, रुपाली कुमारी, शिमपी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी, कामनी कुमारी समेत अन्य शिक्षक व बच्चे मौजूद थे। जिला स्तरीय पीबीएल विज्ञान मेला एवं क्विज भी कराई : वहीं जिले के रामबाग डायट में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय पीबीएल विज्ञान मेला एवं क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें मध्य विद्यालय औराई हिंदी के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सोनू ...