मधुबनी, अप्रैल 23 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। राजकीय कृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी के सभागार में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को विजयोत्सव दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के एचएम और राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त हेमंत कुमार ने वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को सरल शब्दों में उनके जीवन और संघर्ष की कहानी बताई। कार्यक्रम में कक्षा 7 की छात्रा परिधि कुमारी ने भी उनके जीवन पर भाषण दिया, जिसे सभी ने ध्यान से सुना। इस अवसर पर बाल संसद के प्रधानमंत्री निशांत कुमार निर्भय, उप प्रधानमंत्री लक्ष्मी कुमारी और कुलसुम प्रवीण, शिक्षा मंत्री दक्षेश कुमार, उप शिक्षा मंत्री परिधि कुमारी, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री रोहन कुमार, मीना मंच की अध्यक्ष करिश्मा कुमारी, म...