मुरादाबाद, मार्च 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां में बच्चों के विवाद में बड़ों को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। धर्मपुर कलां की रजनी पत्नी जयशंकर ने मुकदमा दर्ज कराया कग 13 मार्च को शाम करीब 6 बजे उसका 8 साल का बेटा अतुल घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले सतीश पुत्र रामचरन ने उसे थप्पड़ मार दिया। जब उसकी सास रामा ने सतीश से शिकायत की तो सतीश और उसके भाई सोनू,मोनू व रामचरण ने उनकी सास के साथ मारपीट कर दी। इसके अलावा रिकी को भी बुरी तरह से पीटा। उसकी सास रामा के सिर में गंभीर चोटें आई। जिससे वह बेहोश हो गई, बाद में वह गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...