हापुड़, फरवरी 18 -- नगर के सैनी बाल विद्या मंदिर में बुधवार को समर्थ सेवा शिक्षा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बीआईएन वन कापियां, सादी हिंदी की कापियां, पेंसिल, रबड़ व चैन आदि सामग्री प्रदान की गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता आकांक्षा चौहान व आकाशाला महान की रही। उनके साथ पहुंचे अतिथियों का विद्यालय परिवार ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया तथा इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि आकांक्षा चौहान ने भविष्य में भी गरीब एवं असहाय बच्चों की सहायता करने का आश्वासन दिया। समिति के सचिव उमेश लोधा, मनीष सहित अन्य सदस्यों ने शिक्षा के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उज्जवल, मदन लाल सैनी, हर्षवर्धन, राजू चौहान समेत अने...