नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका स्कूल के कक्षा तीन से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने मंगलवार को दिल्ली स्थित विज्ञान संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। संग्रहालय पहुंचने पर बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल के बारे में जानकारी की। संग्रहालय में मानव शरीर, अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स, विद्युत एवं ऊर्जा, प्राकृतिक आपदाएं और वैज्ञानिक आविष्कारों से संबंधित अनेक आकर्षक उपकरण देखने को मिले। विशेष रूप से अंतरिक्ष अनुभाग में ग्रहों के मॉडल, उपग्रहों की जानकारी और सौरमंडल का दृश्य बच्चों के लिए अत्यंत रोचक रहा। यह शैक्षिक भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.