अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- कमल पंत , अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था ने गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिराड़ में 40 मेधावी व जरूरतमंद बच्चों को कॉपियों के सेट व लेखन सामग्री वितरित की। यहां विधायक मनोज तिवारी, कल्याण मनकोटी, डॉ. रमेश दानू, प्रधानाचार्य ममता पाठक, संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, संरक्षक आशा पंत, मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, आशा कर्नाटक, दीपा जोशी, ममता चौहान, गीता शाह, अनीता रावत आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...