बागपत, मई 16 -- खेकड़ा। रटौल कस्बे में बच्चों के विवाद में दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों से महिला सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को खेकड़ा अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। रटौल कस्बे में अनीश और दिलशाद परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम दोनों परिवारों के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में देर शाम दोनों परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से लाठी डंडों से प्रहार किए गए। पथराव भी किया गया। इसमें एक पक्ष के अनीश और वसीम व दूसरे पक्ष के दिलशाद, दानिश, फैजल, अर्श और मुस्कान घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक भिड़ी तो दो पक्षों में हो गई मारपीट, सात लोग घायल घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभा...