मेरठ, मार्च 4 -- श्यामनगर में बच्चों के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव कराने पर महिला की लात-घूसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी सायरा ने बताया कि सोमवार अपराह्न तीन बजे पड़ोस में बच्चों के बीच विवाद हो रहा था। उसने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो पड़ोस में रहने वाले जुन्नी, सलमू, सावेज, रूबी व शाहरुख ने उसके साथ गाली-गलौज कर लात-घूसों और डंडों से मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है पीड़िता की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...