गिरडीह, जून 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में लू ( हिट स्ट्रोक) का खतरा बना रहता है। इसका असर सबसे अधिक बच्चों पर पड़ता है। इसलिए इस मौसम में उनका विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। बच्चों को लू से बचाने के लिए उन्हें हमेशा सूती कपड़े पहनाएं और बाहर ले जाते समय उनका सिर अवश्य ढंके। उन्हें समय समय पर पानी पिलाते रहें। साथ ही चीनी नमक का घोल, लस्सी छाछ और नारियल पानी देते रहें। उक्त बातें दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश कुमार दुबे ने कही। सोमवार को उन्होंने बच्चों से संबंधित बीमारियों और उनके उपचार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को डायरिया होने पर उनका खाना बंद नहीं करना चाहिए बल्कि उन्हें सुपाच्य आहार देना चाहिए। खिचड़ी, दलिया, और मौसमी फल थोड़ी थोड़ी मात्रा में देते रहें। यदि बच्चे को डिहाइड्रेशन हो रहा है तो शर...