बदायूं, फरवरी 14 -- बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए एमआर टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीम ने सभी आवश्यक सावधानियों के साथ बच्चों को टीके लगाए। टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों को सूचित कर उनकी सहमति प्राप्त की गई। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए सभी को ऐसे अभियानों में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, डब्ल्यूएचओ से डॉ. आमीन, एमओआईसी डॉ. अनिल गुप्ता, सपना सक्सेना, संगीता शाक्य व रश्मि चौहान आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...