बरेली, मार्च 30 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के परिसर में आज बच्चों की विदाई का कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार की ओर से अंक पत्र, स्मृति चिन्ह तथा गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम पूरी तरीके से बच्चों के द्वारा और बच्चों के लिए ही आयोजित किया गया था। विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया था। विद्यालय की ओर से संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अर्शी जिसे कई बार ब्लॉक तथा जिले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, जिससे इस छात्रा ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। विदाई गीत के रूप में दीपा गुप्ता की प्रस्तुति सराहनीय रही। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संकुल शिक्षक मोहन सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित क...