समस्तीपुर, मई 9 -- समस्तीपुर, हिटी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को जिले भर के प्रारंभिक स्कूलों में हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी थीम पर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी हुई। इसमें स्कूलों में पहुंचे अभिभावकों को वर्ग शिक्षकों ने समय पर नियमित रूप से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का सुझाव दिया गया। कहा गया कि बच्चों को रचनात्मक कार्य के लिए भी प्रेरित करते रहें। अभिभावकों को वर्ग शिक्षकों ने बताया कि वे आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, उनके सीखने की प्रक्रिया में अभिभावक भागीदार बनें, यही संगोष्ठी का मकसद है। उन्हें यह भी बताया गया कि इस मकसद को साकार करने के लिए ही संगोष्ठी रखी गई है। यह अवगत कराया गया कि बच्चों के अधिगम व विकास की प्रक्रिया में विद्यालय और अभिभावक दोनों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है。 यह भी पढ़ें- बच्च...