गंगापार, जनवरी 2 -- साहित्य संवर्धन संस्थान व बच्चों की प्यारी बगिया के तत्वावधान में मां कोयल देवी स्मृति बाल साहित्य समारोह का आयोजन जसरा के विश्वनाथ कालोनी में किया गया। बतौर मुख्य वक्ता साहित्यकार दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश (सुल्तानपुर) ने बोलते हुए कहा कि साहित्य के माध्यम से बच्चों में परिवर्तन हो सकता है। उन्होंने विष्णु शर्मा की पंचतंत्र की कहानियों का उल्लेख किया। बच्चों को‌ गैर जरूरी मोबाइल की लत से दूर रखने की जरूरत पर उन्होंने बल दिया। मुख्य अतिथि डा दयाराम मौर्य रत्न ने साहित्यकारों से वर्तमान समय में अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। मां कोयल देवी स्मृति बाल साहित्य से सम्मानित लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव (बस्ती) ने विशिष्ट अतिथि संत सत्यानंद त्यागी, डा राम प्यारे प्रजापति, बालकेश्वर, डा प्रदीप चित्रांशी, साल...