रांची, दिसम्बर 24 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय प्रधानमंत्री पोषण योजना के संचालन एवं निगरानी समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री पोषण योजना के प्रभावी संचालन, भोजन की गुणवत्ता तथा बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ रणजीत कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में बच्चों को मेन्यू आधारित मध्याह्न भोजन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से रागी, अंडा, फल सहित निर्धारित पोषण सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। साथ ही योजना की नियमित और सघन मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया गया। बीडीओ ने मध्याह्न भोजन म...