लखीमपुरखीरी, मई 25 -- न्यू चिल्ड्रेन्स वेलफेयर सोसाइटी एवं यूनिक स्टेप डांस अकैडमी द्वारा आयोजित तृतीय समर कैंप का शुभारंभ ग्लोबल इंटर कॉलेज में हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अरविंद पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन एवं फीता काटकर किया। इस समर कैंप के तहत बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देने के लिए ग्लोबल इंटर कॉलेज के साथ साथ आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर, बाबूराम बाल उद्यान और एसआर पब्लिक स्कूल को भी प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है, जहां छात्र-छात्राओं को सिलाई, ब्यूटीशियन, डांस समेत विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिससे छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। यह भी पढ़ें- बच्चों को मिलेगा सिलाई कढ़ाई...