मुरादाबाद, जून 1 -- संवेदना वेलफेयर सोसाइटी ने बच्चों में नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संवेदना परिसर में निःशुल्क संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था का मानना है कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर उसके सुसंस्कृत और संस्कारवान नागरिक होते हैं। वर्तमान समय में बच्चों के व्यवहार, संस्कार, मानवता और राष्ट्रीयता में आ रही गिरावट को देखते हुए यह पहल की गई है। शिविर में बच्चों को शारीरिक, भावनात्मक एवं सामाजिक मूल्यों के विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार छात्रों को पढ़ा रहा नैतिकता का पाठ यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार छात्रों को पढ़ा रहा नैतिकता का पाठ यह भी पढ़ें- बेगूसराय के परना मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्त...