बिहारशरीफ, अगस्त 23 -- बच्चों को मिलेगा एआई से ईवी तक के सवालों पर मंथन का मौका पूर्वी भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में छठी से 10वीं के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं ईस्टर्न इंडिया साइंस ड्रामा प्रतियोगिता 2026-27 की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग फोटो : एआई : जिला शिक्षा विभाग कार्यालय। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। विज्ञान को किताबों और प्रयोगशालाओं से निकालकर मंच तक पहुंचाने की तैयारी है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और सामाजिक मुद्दों को नाटक के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए ईस्टर्न इंडिया साइंस ड्रामा प्रतियोगिता 2026-27 आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का व्यापक विषय विज्ञान और समाज रखा गया है। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष में मानव बस्तिय...