सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित किलकारी बिहार बाल भवन, सहरसा में बच्चों की रचनात्मकता, कौशल विकास तथा पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 10 दिवसीय सिक्की आर्ट कार्यशाला में 150 बच्चों ने बिहार की पारंपरिक एवं विलक्षण लोक कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसका उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता एवं हस्तकौशल का विकास करने के साथ-साथ विलुप्त होती पारंपरिक लोक कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना था। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुधीरा देवी एवं राज्य सरकार से सम्मानित चंद्र कुमार ठाकुर ने बच्चों को सुनहरी घास यानी सिक्की को तैयार करने, उसे विभिन्न रंगों में रंगने तथा उससे आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.