हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। मंगलवार को सड़क हादसे में दंपति विजय व पत्नी पिंकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इनके मासूम बच्चे लक्ष्य और प्रार्ची गंभीर रुप से धायल हो गये। घायल बच्चों का उपचार आगरा के एस एन मेडिकल कालेज में चल रहा है। हादसे के बाद घायल दोनों बच्चों को यह एहसास तक नहीं है कि उनके माता-पिता की मौत हो गई है। दोनों मासूम बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। वहीं परिजनों का सड़क हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं दोनों घायल बच्चों को अभी तक यह अहसास ही नहीं है कि त्यौहार के दिन उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। --- शवों के गांवों में पहुंचते ही मची चीत्कार सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने के बाद त्यौहार को देखते हुए समय से पोस्टमार्टम शवों के कराए गए। दोपहर बाद सभी छह शवों के पोस्टमार्टम होने के बाद ...