मेरठ, मई 8 -- मवाना स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को मातृ दिवस पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने विद्यार्थियों को मां के सम्मान एवं उनके योगदान के प्रति जागरूक किया। विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों ने अत्यंत सुंदर कार्ड एवं हैंगिंग्स तैयार किए। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने माता की महत्ता को प्रदर्शित करती हुई लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किंडर गार्डन कॉर्डिनेटर भवानी एवं इतिक्षा तथा जूनियर कॉर्डिनेटर प्रज्ञा एवं अलकनंदा सहित शिक्षिकाओं मोनी, माही, सीरत, सोनम, जाह्नवी आदि का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- गुरुनानक स्कूल में मना मदर्स डे यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.