कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीएच उच्च विद्यालय, कोडरमा के में आयोजित किया गया। शिक्षक अजीत आजाद द्वारा स्वागत गीत गाया गया। मंच का संचालन करते हुए शिक्षक अश्विनी तिवारी ने बीईईओ जगन्नाथ प्रसाद का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रसाद जी ने न केवल कोडरमा, बल्कि हजारीबाग और चाईबासा सहित कई जिलों में समर्पित भाव से शिक्षा क्षेत्र में कार्य किया और झारखंड के शैक्षणिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाए। पूर्व निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह एवं सीएच के प्राचार्य कृष्णकांत तिवारी ने उनके व्यवहार कुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और मैनेजमेंट कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।...