मेरठ, मार्च 30 -- महावीर जयंती भवन में रविवार को 154वें प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया। शिविर में बच्चों को भगवान महावीर के जीवन और उनके सिद्धांतों की जानकारी दी गई। गौरव जैन ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि पूर्व जन्म में महावीर शेर थे और दो अवधिज्ञानी मुनियों से धर्म का उपदेश प्राप्त कर उन्होंने उसी जीवन में अहिंसा का मार्ग अपना लिया। जिसके परिणामस्वरूप अगले जन्म में वे तीर्थंकर महावीर बने। शिविर में बच्चों को नवधा भक्ति पूर्वक आहार कराने की विधि भी सिखाई गई।कार्यक्रम के दौरान सौरभ जैन सर्राफ, देवेंद्र जैन, विनोद, अतुल और गौरव जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं कराईं। वहीं राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन, श्वेतांक जैन और अमन जैन ने प...