हाथरस, अक्टूबर 4 -- गंगचौली। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गंगचौली में विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारी कुमारपाल सिंह एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बच्चों को बैंक खाते के महत्व, खाते में पैसा जमा करने एवं निकालने की प्रक्रिया, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग तथा बचत की आदत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के हिमांशी, पावनी, कुणाल, अनुष्का, मनोरमा सहित कुल 16 विद्यार्थियों के जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खुलवाए गए। बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित बचत करने तथा बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित एवं उचित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्याप...