गंगापार, अगस्त 25 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्तर पर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को बढ़ावा के लिए होलागढ़ बीआरसी में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन (निपुण भारत मिशन) ट्रेनिंग सोमवार को सम्पन्न हुआ। ट्रेनिंग में होलागढ़ विकास खंड के कुल 100 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने भाग लिया। ट्रेनिंग के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में एनसीईआरटी की नवीन पुस्तकों पर आधारित एफएलएन प्रशिक्षण के विभिन्न मॉड्यूलों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।इस दौरान शिक्षकों को बताया गया कि कक्षा शिक्षण को बच्चों के लिए रोचक और प्रभावी बनाने हेतु स्थानीय परिवेश, प्रिंट रिच मैटिरियल, खेल, गतिविधियों और सरल उदाहरणों का उपयोग करना चाहिए। बीईओ लाल जी शर्मा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ट्रेनिंग में बताईं गईं तकनीकी के आधार पर स्कूलो...