मोतिहारी, जून 13 -- केसरिया, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया के सभागार में नियमित टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूक्ष्म कार्ययोजना निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूजा ने की। बैठक में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा छूटे हुए बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। बैठक में प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक संदीप कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विवेक कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिध...