फतेहपुर, जुलाई 8 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने बारिश में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का नि:शुल्क वितरण किया। उन्होंने पूर्व माध्यमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब दो सैकड़ा से अधिक बच्चों को औषधि का वितरण कर बीमारियों से बचाव के टिप्स देकर जागरुक किया। इस मौके पर शुभांगी पांडेय, पान कुमारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: उमस भरी गर्मी में घमौरियां, खुजली व फंगल संक्रमण का ट्रिपल अटैक यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: डायरिया के खिलाफ जंग नियंत्रण पखवाड़ा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...