बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की किताबें मंगलवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। वायरल वीडियो में एक ट्रक पर लाखों पुस्तकें भरी गई दिखाई दे रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि यह वीडियो बहराइच का है। वर्ष 2026-27 में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बांटने के लिए आई थी, लेकिन उन्हें बांटने के बताए कबाड़ी के हाथों हजारों रुपए में बेच दिया गया है। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक मोहम्मद असलम वीडियो में कह रहा है कि ये मुरादाबाद की ट्रक है। चालक के मुताबिक काशीपुर लोड करके किताबें ले जा रहा है। बहराइच से मेरी ट्रक में लोड हुआ है। इस बारे में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बयान जारी किया है कि उन्हें फोन से सूचना मिली थी कि सरकारी पुस्तकें ट्रांसपोर्ट की जा रही हैं। उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को लखीमपुर में पकड़ ल...