देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर निगम और लक्ष्य सोसाइटी ने ग्लेशियर पब्लिक स्कूल में वायु प्रदूषण नियंत्रण जागरुकता अभियान चलाया। जिसमें छात्रों को प्रदूषण के नुकसान बताए गए।इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात, निर्माण कार्य, सड़क की धूल, कूड़ा जलाने और औद्योगिक गतिविधियों समेत वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों ने उन्हें बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता अलग हो सकती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करना जरूरी है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने आसपास की वायु प्रदूषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर तकनीकी, सामाजिक और व्यवहारिक समाधान के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए...