मेरठ, जनवरी 31 -- सरधना। केके पब्लिक स्कूल शुक्रवार को कोलगेट टूथपेस्ट कंपनी की ओर से ब्राइट स्माइल, ब्राइट फ्यूचर ओरल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 11 तक के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में कंपनी से आए आयुष उपाध्याय, आकांक्षा दक्ष व आरजू दक्ष ने एक फोटो एल्बम के आधार पर सभी बच्चों को दांतों की अनेक प्रकार की बीमारियों को बताया। उन्होंने सैंपल के तौर पर सभी छात्र-छात्राओं को कोलगेट पेस्ट प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने दांतों की सुरक्षा करनी चाहिए, क्योंकि दांत हमारे शरीर का मुख्य अंग है। इसी के साथ उन्होंने कोलगेट टूथपेस्ट कंपनी से आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...