रुद्रपुर, जुलाई 30 -- खटीमा। लायंस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बच्चों को घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया गया। अधिवक्ता डॉ. चंचल सिंह ने छात्राओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के तहत अधिकार बताए। कहा कि यह अधिनियम शारीरिक शोषण, मौखिक व आर्थिक दुर्व्यवहार से घरेलू हिंसा से बचाता है। बताया कि यदि कोई परेशान करता है तो उसके खिलाफ तत्काल नजदीकी थाने में एफआइआर दर्ज करा सकते हैं। यहां विमल कुमार, मीरा देवी, लाल सिंह, गीता शर्मा, आरबी सिंह राणा, नीतू राणा, माया देवी, पिंकी राणा, प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...