मुंबई, अक्टूबर 31 -- मुंबई के एक स्टूडियो में गुरुवार को 17 बच्चों को बंधक बनाने के आरोपी रोहित आर्य ने अपने वीडियोग्राफर से कहा था कि वे बच्चों को बंधक बनाए जाने के हालात की शूटिंग करेंगे। तब वीडियोग्राफर को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि आर्य के दिमाग में क्या चल रहा है और वह असल में ऐसी साजिश रच रहा है। आर्य ने गुरुवार को पवई स्थित आर ए स्टूडियो के अंदर 17 बच्चों और दो वयस्कों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद एक बचाव अभियान के दौरान पुलिस की गोलीबारी में वह मारा गया। क्या-क्या हुआ थावीडियोग्राफर रोहन अहीर ने शुक्रवार को मीडिया के सामने घटनाक्रम का ब्योरा दिया, जो पिछले 10 वर्षों से आर्य के साथ काम कर रहे थे। वह तीन घंटे के बंधक संकट के चश्मदीद हैं। अहीर ने बताया कि पवई स्थित एक स्टूडियो में आर्य द्वारा कथित तौर पर एक वेब सीरीज के वास...