हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। शहर के दमुवाढूंगा स्थित डॉ. बीआर अम्बेडकर जूनियर हाईस्कूल में 70 जरूरतमंद बच्चों की वर्षभर की फीस, ड्रेस और कॉपी-किताबों का वितरण किया गया। सामाजिक संस्था एक्स्ट्राऑर्डिनरी कनेक्शन्स की फाउंडर प्रीति सीकरी ने यह सामग्री उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर अमेरिका से नोरा सेनेटरी रीयूजेबल पैड्स के फाउंडर थैड और एवी भी उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्राओं को नोरा रीयूजेबल सेनेटरी पैड वितरित किए गए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यहां विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जीआर टम्टा, कोषाध्यक्ष सुंदर लाल बौद्ध, मैनेजर बीएल आर्य, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, डॉ. चंद्र प्रकाश, संजय कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.