अमरोहा, मार्च 29 -- अमरोहा, संवाददाता। आर दयाल लिटिल एंजेल्स अकादमी स्कूल का वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। स्कूल की मैनेजर मृदुला दयाल और प्रिंसिपल हर्षिता चौधरी ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान माता-पिता ने भी बच्चों के साथ फोटो और सेल्फी ली। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं ‌ और अभिभावक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...