अल्मोड़ा, मई 16 -- मुकेश सक्टा, सल्ट। ब्लॉक के जीआईसी नैलवालपाली में एसएमसी अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने हर साल की तरह इस बार भी बच्चों को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया। कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकें उपयोगी साबित होंगी। यहां प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह, राकेश पिरोडिया, डीआरओलिया, मदन भंडारी, चंद्रशेखर भारती, सीमा रानी, प्रीती ठाकुर, महेश राम, तिरुमितल, अनुज कुमार, सलमा बेगम, बिमला भट्ट आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...