एटा, अप्रैल 6 -- प्राथमिक विद्यालय मितौलिया में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, प्रधान बिहारी लाल की अध्यक्षता में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को उद्देश्य से चौपाल लगाई। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और अभिभावकों से बच्चों के नामांकन तथा नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। कार्यकाल प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य शिक्षा पर निर्भर करता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें। नियमित उपस्थिति से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.