रिषिकेष, मार्च 17 -- परमार्थ विद्या मंदिर में मंगलवार को सेवा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने बच्चों को प्रकृति और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। मंगलवार को चंद्रेश्वर नगर स्थित परमार्थ विद्या मंदिर में सेवा महोत्सव का आयोजन किया गया। सेवा महोत्सव की शुरुआत "ग्रीन गोल्ड डे" के रूप में पौधारोपण से हुई, जहां बच्चों ने पूज्य संतों और अतिथियों के साथ मिलकर पौध रोपण किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह महोत्सव बच्चों के मन में यह भाव स्थापित करने का प्रयास है कि "प्रकृति हमारी मां है, और उसकी सेवा ही सच्ची सेवा है। डॉ. साध्वी भगवती सरस्व...