बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए बनाए गए 1369 बूथ , 267 पर्यवेक्षक होंगे तैनात
गढ़वा, जून 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि । जिले में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रणनीति, संसाधन प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जिले में 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराकबैठक में डीसी के निर्देश डीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे 28 जून को अनिवार्य रूप से फील्ड विजिट करें और प्रत्येक पोलियो बूथ का स्वयं निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य तभी सफल होगा जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.