गिरडीह, मई 14 -- जमुआ प्रखंड अंतर्गत 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्मा में गुरुवार को यूनिसेफ़ रांची एवं आई एच डी रांची की संयुक्त टीम ने पहुंचकर बाल विवाह की वर्तमान स्थिति, उसके कारणों एवं दुष्परिणामों का विस्तृत आकलन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान विद्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, सुरक्षा और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ़ की बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रीति श्रीवास्तव ने बच्चों को पोक्सो कानून की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की यौन हिंसा या दुर्व्यवहार होने पर तुरंत इसकी सूचना देनी चाहिए, ताकि समय रहते पीड़ित बच्चों को सुरक्षा और न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनके स्वास्थ्य...