आगरा, जून 29 -- जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल के बूथ पर बच्चे को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ बनाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। रविवार को जिला अस्पताल में पोलियो अभियान के शुभारंभ पर पोलियो बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साीडीओ वीरेंद्र सिंह ने पोलियो अभियान के शुभारंभ पर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई। इस बूथ पर रविवार को 25 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस मौके पर सीएमएस डा. संजीव सक्सेना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, एसीएमओ डा. मनोज शुक्ला, यूनीसेफ के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।सिढ़पुरा यह भी पढ़ें- बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, गांवों में पहुंची टीम में रविवार को...