रांची, अप्रैल 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अरगोड़ा पीपर टोली निवासी पुष्पा कच्छप के घर का ताला तोड़कर चोरों ने उनके घर में रखे नगदी समेत करीब तीन लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। वारदात को चोरों ने रविवार को अंजाम दिया। पुष्पा अपने दोनों बच्चों को लेकर जेईईटी की परीक्षा दिलाने के लिए घर बंद कर गई थी। इस संबंध में पुष्पा ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की रविवार को परीक्षा थी। वह सुबह घर बंदकर बच्चों लेकर परीक्षा दिलाने के लिए निकली थी। शाम पांच बजे जब वह बच्चों के साथ घर लौटी तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- पति की मौत के बाद 30 साल से बेटियों के लिए जमा की थी 12 लाख के जेवर चोरी भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा में रखे 12 जोड़ी सोने का झुमका, लॉकेट, चेन और दस हजार नगदी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.