पूर्णिया, अप्रैल 13 -- बायसी, एक संवाददाता।कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के बुआरी गांव में रहबर आलम के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोगा भठगांवां उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हाजी अनवारुल हक ने बच्चों से कहा कि वे पढ़-लिखकर बड़े अफसर बनें और अपने माता-पिता, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। अधिवक्ता मजहर आलम ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। पुलुटस एकेडमी के निदेशक रागीब आलम ने बच्चों को मुख्यधारा से जुड़ने और नियमित पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। वहीं संगठन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि समय का सही उपयोग कर बच्चे बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं...