बिजनौर, अप्रैल 4 -- नजीबाबाद। स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश कराने के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी कार्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद से एक रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने रवाना किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन के नेतृत्व में निकली रैली बीआरसी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर महल सराय, पाईं बाग, भवन, नवाबपूरा होते हुए बीआरसी पर संपन्न हुई, जहां ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल तथा खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन ने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व बीआरसी समन्वयक मोबीन हसन, एआरपी डॉ. राहुल वर्मा, रितेश भाटिया, शहनाज, ...