जहानाबाद, अप्रैल 29 -- कुर्था, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा कुर्था प्रखंड अंतर्गत ग्राम टाली स्थित आंगनबाडी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र की आधारभूत संरचना, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, टीकाकरण से संबंधित अभिलेखों तथा पंजी संधारण की भी गहन समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने आगनबाडी सेविका एवं सहायिका को निर्देश दिया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योज...