गिरडीह, मई 3 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय में केरल राज्य की हेगर फ्री नामक संस्था ने बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने की शुरुआत शनिवार से की है। संस्था के सदस्यों ने शनिवार को संस्था के शाखा का शुभारंभ गांडेय पंचायत के कल्याणपुर गांव स्थित विद्यालय में किया। मौके पर समाजसेवी श्याम पाठक, वार्ड सदस्य प्रदीप किस्कू, रमेश मुर्मू, रामचंद्र मराडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने संस्था के सबंध में अपने विचार व्यक्त किए। श्याम पाठक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास सभंव है। बता दें कि उक्त संस्था प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग देगी। कोचिंग के क्रम में बच्चों को पोशाक और भोजन भी दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...